नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच माउंट माउंग्नुई में शनिवार को खेले गए दूसरे ODI मुकाबले में श्रीलंकाई हरफनमौला खिलाड़ी थिसारा परेरा ने तूफानी शतकीय पारी को अंजाम दिया। हलाकि इसके बावजूद उनकी टीम यह मुकाबला 21 रनों से हार गई। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुक्सान पर रॉस टेलर और कॉलिन मुनरो की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 319 रन बनाए। इन रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका 298 रनों पर सिमट गई और यह मुकाबला 21 रनों से हार गई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
थिसारा परेरा की रिकॉर्ड शतकीय पारी-
थिसारा परेरा ने इस मैच में 74 गेंदों का सामना करके 13 छक्के और 8 चौकों की मदद से 140 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने अपना शतक मात्र 57 गेंदों में पूरा किया। इस शतकीय पारी के दौरान परेरा ने कई स्थापित रिकॉर्ड भी तोड़े। उन्होंने किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रनों की पारी के रिकॉर्ड की बराबरी की। पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1994 में 140 रनों की पारी खेली थी। परेरा ने इसी रिकॉर्ड की बराबरी की।
Lowest career avg at the time of maiden ODI 100:
— Deepu Narayanan (@deeputalks) January 5, 2019
15.18 S Jayasuriya
16.50 R Kaluwitharana
19.15 Alok Kapali
19.28 THISARA PERERA
19.79 J Oram
19.88 D Ramdin
** Min 50 inngs #NZvSL
Highest scores batting at #7 or below (ODIs):
— Deepu Narayanan (@deeputalks) January 5, 2019
170*Luke Ronchi v SL, Dunedin, 2015
146*Marcus Stoinis v NZ, Auckland, 2017
140 THISARA PERERA v NZ, M Maunganui, 2019
139*MS Dhoni v Afr XI, Chennai, 2007#NZvSL
परेरा ने डाली मैच में जान-
श्रीलंका ने 128 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आठवें विकेट के लिए परेरा ने लसिथ मलिंगा(17) के साथ 75, लक्षण संदाकन(6) के साथ नौवें विकेट के लिए 51 और नुआन प्रदीप(3) के साथ दसवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी कर मैच में जान डाल दी थी। पर वह मैट हेनरी की गेंद का शिकार हो गए और श्रीलंकाई पारी वहीं खत्म हो गई। इससे पिछले ओवर में उन्होंने टिम साउदी की गेंद पर 4 छक्के लगाए थे।
मैच का संक्षिप्त हाल-
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉलिन मुनरो के 77 गेंदों में 87, रॉस टेलर के 105 गेंदों में 90 और जेम्स नीशम के अंत के ओवरों में 37 गेंदों में ताबड़तोड़ 64 रनों की बदौलत टीम ने 7 विकेट के नुक्सान पर 319 रन बनाए। श्रीलंका के लिए लसिथ मलिंगा सबसे कारगर गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 45 रन देकर 2 विकेट झटके। इन रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए दनुष्का गुनाथिलाका ने 73 गेंदों में 71 और थिसारा परेरा ने 74 गेंदों में 140 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया पर टारगेट को पार करने में नाकाम रहे। वह टारगेट से 21 रन पीछे 298 रनों पर सिमट गए। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने 10 ओवरों में 55 रन देकर 3 विकेट झटके।





No comments:
Post a Comment