नई दिल्ली। पहले हाफ में सात अंकों से पिछड़ने के बावजूद पवन सहरावत के 22 अंकों के दम पर बेंगलूरु बुल्स ने शनिवार को फाइनल में गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स को 38-33 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। बेंगलूरु की टीम दूसरी बार फाइनल खेल रही थी और जहां वह इस बार खिताब अपने नाम करने में सफल रहीं। वहीं, गुजरात की टीम लागातार दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई।
पहले हाफ में गुजरात के पास 7 अंकों की बढ़त-
मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एनएसआईसी) में खेले गए खिताबी मुकाबले के पहले हाफ में बेंगलूरु बुल्स ने अंक लेने की शुरुआत की लेकिन दोनों टीमें पहले पांच मिनट तक 3-3 से और अगले पांच मिनट तक 6-6 से बराबरी पर थीं। आखिरी के 10 मिनट में गुजरात के डिफेंस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। टीम मुकाबला समाप्त होने से पांच मिनट पहले तक दो अंकों की अहम बढ़त हासिल कर चुकी थी और उसका स्कोर 10-7 था। इसके बाद काशीलिंग अडके ने दो अंक लेकर स्कोर 9-11 कर दिया लेकिन के प्रपंजन ने 18वें मिनट में बेंगलुरू को आलआउट कर गुजरात को चार अंक दिला दिया और गुजरात ने 16-9 से पहला हाफ में अपने पक्ष में कर लिया।
.@BengaluruBulls are the #VivoProKabaddi Season 6 CHAMPIONS! What a brilliant season it has been for them!
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 5, 2019
Congratulations to Rohit Kumar and co. who did it all to clinch Bengaluru’s maiden championship! #VivoProKabaddiFinal #BENvGUJ pic.twitter.com/w6DBUr8C1z
29-29 की बराबरी पर पंहुचा स्कोर-
दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट तक गुजरात के पास छह अंकों की बढ़त थी और 19-13 से आगे था। इसके बाद 10वें मिनट में बेंगलुरू ने जोरदार वापसी की और उसने स्कोर के फासले को घटाकर 19-21 कर दिया। 11वें मिनट में बेंगलूरु ने पवन के शानदार रेड से गुजरात को ऑलआउट कर मैच में पहली बार बढ़त हासिल कर ली और उसका स्कोर 23-22 का हो गया। गुजरात ने फिर स्कोर को 23-23 से बराबरी पर ला दिया। 14वें मिनट में रोहित गुलिया ने सुपर रेड लगाकर गुजरात को 27-25 से आगे कर दिया, लेकिन बेंगलूरु ने फिर 16वें मिनट में 29-29 से स्कोर बराबरी पर ला दिया।
पवन ने अंत में अंक बटोर बेंगलूरु को बनाया चैंपियन-
18वें मिनट में पवन ने बेंगलूरु को दो अंकों की बढ़त दिला दी और वह 31-29 से आगे हो गया। इसी मिनट में बेंगलूरु ने गुजरात को ऑलआउट कर स्कोर 36-30 कर दिया। मैच में अब मात्र एक मिनट का ही समय बचा था और बेंगलूरु ने फिर पांच अंकों की बढ़त बना ली। आखिरी के 15 सेकेंड में बेंगलूरु ने स्कोर 38-33 कर दिया और छठे सीजन में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। बेंगलूरु के लिए पवन ने इस सीजन में अपने 250 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए। पवन का इस सीजन में यह 13वां सुपर-10 है। बेंगलूरु को रेड से 26, टैकल से सात, आलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक मिले। गुजरात के लिए सचिन ने 10 और के प्रपंजन ने पांच अंक लिए। टीम को रेड से 20, टैकल से आठ, ऑलआउट से दो और तीन अतिरिक्त अंक मिले।





No comments:
Post a Comment