नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पुनीत बिष्ट ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला तिहरा शतक जड़ते हुए अपनी टीम मेघालय को सिक्किम के खिलाफ मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। प्लेट ग्रुप का यह मैच भुवनेश्वर में खेला जा रहा है जिसका चौथा व आखिरी दिन बुधवार को है। मैच में सिक्किम ने पहली पारी खेलते हुए सभी विकेट गंवाकर 219 रन बनाए थे। इसके जवाब में मेघालय ने 7 विकेट के नुक्सान पर पहली पारी में 826 रन बना डाले। इसके जवाब में सिक्किम ने चौथे दिन की समाप्ति पर मात्र 4 विकेट गंवाए और मैच ड्रा पर समाप्त हुआ।
पुनीत बिष्ट की शानदार पारी-
51 रन पर 2 विकेट के नुक्सान पर मेघालय के लिए पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे पुनीत बिष्ट ने सलामी बल्लेबाज राज बिस्वा(175) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 433 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने योगेश नगर(148) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 161 रनो की साझेदारी की। उन्होंने 332 गेंदों में 53 चौके और 1 छक्के की मदद से 343 रनों की पारी खेली।
ड्रा पर खत्म हुआ मैच-
सिक्किम ने पहली पारी में मिलिंद कुमार के 117 रनों की बदौलत 219 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए मेघालय ने 826 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सिक्किम ने चौथे दिन अपने आप को हार से बचाते हुए अपनी दूसरी में 4 विकेट खोकर 304 रन बनाए और मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। सिक्किम के लिए मिलिंद कुमार(नाबाद 127) ने दोबारा शतकीय पारी खेली।





No comments:
Post a Comment