Breaking News
recent

RCA ने ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को दिया बड़ा झटका, क्रिेकेट संघ ने बताया अवैध कार्रवाई

राजस्थान क्रिकेट संघ ने ललित मोदी के पुत्र रुचिर मोदी को झटका दिया है। संघ ने अलवर जिला क्रिकेट संघ को अमान्य घोषित किया है, रुचिर मोदी अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने अलवर जिला क्रिकेट संघ को अस्थाई तौर पर अमान्य घोषित किया है। वहीं जिला क्रिकेट संघ ने आरसीए के फैसले को अवैध बताते हुए कहा कि इसका जिले में क्रिकेट खिलाडियों की तैयारी एवं प्रतियोगिताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रूचिर मोदी ललित मोदी के पुत्र हैं।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव पवन गोयल ने कहा कि आरसीए की ओर से जिला क्रिकेट संघ को अस्थाई तौर पर अमान्य घोषित करना अवैध कार्रवाई है। अलवर जिला क्रिकेट संघ को लेकर कोई भी फैसला न्यायालय ही कर सकता है। वहीं आरसीए की जिस बैठक में यह फैसला किया गया है, वह खुद ही अवैध है। उन्होंने कहा कि जिस बैठक में आरसीए के सचिव व कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल नहीं हो, उसे किस आधार पर वैध माना जा सकता है। आरसीए इस फैसले के पीछे दिसम्बर 2018 में हुई एजीएम के निर्णय का हवाला दे रहा है, लेकिन यह एजीएम कब और कहां हुई, इस बारे में पता ही नहीं है।

फैसले से पहले कोई नोटिस नहीं दिया

सचिव का कहना है कि जिला क्रिकेट संघ को अस्थाई तौर पर अमान्य करने के फैसले से पूर्व आरसीए की ओर से डीसीए को कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। इस कारण आरसीए ने गलत तरीके से फैसला लिया है।

नहीं पड़ेगा खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण पर असर

सचिव गोयल ने बताया कि आरसीए के फैसले का अलवर जिले की क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण चलता रहेगा। अभी जून-जुलाई से पहले क्रिकेट की कोई प्रतियोगिता नहीं है, इस कारण खिलाडिय़ों पर भी किसी प्रकार का असर पडऩे संभावना नहीं है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.