अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग कंप्यूटर विज्ञान व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा विभाग) के साक्षात्कार 22 और 23 जनवरी को कराएगा। सचिव पी. सी. बेरवाल के अनुसार कंप्यूटर विज्ञान व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा विभाग) के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र सहित और उनकी फोटो प्रति साथ लानी जरूरी होगी। इसके अभाव में उन्हें साक्षात्कार से वंचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एसआई परीक्षा उत्तरकुंजी पर दी आपत्ति
अभ्यर्थियों ने उपनिरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2018 की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसके लिए आयोग ने निर्धारित शुल्क देकर मास्टर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार आपत्तियां ली है। साथ ही वांछित प्रमाण भी मांगे हैं। अब आयोग आपत्तियां की जांच में जुट गया है। इनका निस्तारण जल्द किया जाएगा।
कराए आयोग ने साक्षात्कार
आयोग ने पुस्तकालय विज्ञान (कॉलेज शिक्षा विभाग) के साक्षात्कार करा दिए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से संबंधित विषय और शैक्षिक अभिरुचि से जुड़े प्रश्न पूछे। इसके अलावा अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।





No comments:
Post a Comment