सिरोही से भरत कुमार प्रजापत...
सिरोही. राजकीय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मंगलवार को जिला युवा संसद के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने रुचि दिखाई। इसके लिए कमेटियां बनाई गई।
एनएसएस अधिकारी डॉ. रीना श्रीवास्तव ने बताया कि 17 से 19 जनवरी तक ऑफलाइन युवा संसद के लिए महाविद्यालय के स्पीकरों का चयन किया जाएगा। इसका समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। जिला युवा संसद में केवल पंजीकृत प्रतिभागी ही भाग ले पाएंगे। विद्यार्थियों को पंजीकरण फार्म महाविद्यालय में जमा करवाना आवश्यक है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें 2 से 3 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। एक आईडी भी देनी होगी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कमलकान्त शर्मा, समन्वयक डॉ. गायत्री प्रसाद, डॉ. कैलाश गहलोत, सुनील कुमार मीणा, खेमराज चौधरी, गजेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
उधर, जिला स्तरीय वॉक स्क्रीनिंग के लिए पीजी कॉलेज को चुना है। राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, नीति निर्धारण के लिए सुझाव-विचार साझा करने के उद्देश्य के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है। उत्सव में 18 से 25 वर्ष के युवा शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक डिजिटल स्क्रीनिंग और वॉक स्क्रीनिंग के माध्यम से जिला युवा संसद में सहभागिता कर सकेंगे।
तीन चरण में
यह उत्सव तीन चरण में होगा। पहला चरण जिला स्तर, दूसर राज्य व तीसरा राष्ट्रीय स्तर पर होगा। डिजिटल स्क्रीनिंग व वॉक स्क्रीनिंग में से 50-50 युवाओं को चुना जाएगा जो 24 जनवरी को होने वाली जिला युवा संसद में भाग लेंगे। जिला युवा संसद से तीन युवा चुने जाएंगे जो राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे। राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करेंगे।
ये होंगे विषय
स्वच्छता, गरीबी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, एक राष्ट्र-एक चुनाव, इंद्रधनुष-आयुष्मान भारत, सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण, मुद्रा योजना, सभी के लिए सुगमतापूर्वक जीवन की सुनिश्चितता, शून्य सहिष्णुता के लिए भ्रष्टाचार नियंत्रण आदि विषय होंगे।
ये बनाई थी कमेटियां
रजिस्टे्रशन कमेटी : गुंजन मेवाड़ा, जयश्री रावल, विनिता खण्डेलवाल
प्रवेशक कमेटी: हिमांशी कोटवानी, ममता कुमारी पुरोहित, शैफालीसिंह गहलोत, गायत्री प्रजापत, कोमल सिंदल
जांच कमेटी: अंजलि, बलवंत, प्रकाश
कम्प्यूटिंग टीम: गणपत, अमरसिंह, भंवरलाल, रमेशराम





No comments:
Post a Comment