Breaking News
recent

Sydney Test: 31 साल और 172 टेस्ट बाद घर में फॉलोऑन खेलने को मजबूर ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को फॉलोऑन मिलने के बाद अपनी दूसरी पारी में स्टम्प्स तक बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बनाए हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (4) और मार्कस हैरिस (2) नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया 31 साल बाद अपने घर में किसी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेल रही है। पिछली बार 1988 में आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने इसी मैदान पर फॉलोऑन दिया था।

गजब का इत्तेफाक-
इसके अलावा, 1986 के बाद पहली बार भारत ने आस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया है। इससे पहले, 1986 में सिडनी में नववर्ष के मौके पर खेले गए मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया था। इत्तेफाक की बात यह रही कि जब पिछली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम फॉलोऑन खेलने को मजबूर हुई थी तब भी तरीक 6 जनवरी ही थी।

चौथे दिन मात्र 25.2 ओवर ही हुआ खेल-
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल खराब रोशनी और बारिश के कारण समय से पहले खत्म हो गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत की ओर से मिले फॉलोऑन पर दूसरी पारी में चायकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए थे। चायकाल के बाद कोई भी ओवर नहीं फेका जा सका। चौथे दिन की समाप्ति पर उस्मान ख्वाजा (4) और मार्कस हैरिस (2) नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में कोई भी विकेट नहीं गंवाया और वह भारत से अभी 316 रन पीछे है। चौथे दिन केवल 25.2 ओवर ही गेंदबाजी हो सकी।

 

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया-
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मार्कस हैरिस (79) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, मार्नस लाबुसचाग्ने ने 38 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 37 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के विशाल स्कोर के जवाब में भारत के लिए इस पारी में कुलदीप यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, वहीं रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह को एक सफलता हाथ लगी।


भारत ने खड़ा किया था रनों का पहाड़-
मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। चेतेश्वर पुजारा(193) और ऋषभ पंत(159) ने शतकीय पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन ने 4 विकेट झटके। भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना रखी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.