माउंट आबू (सिरोही). पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय शरद महोत्सव का आगाज शनिवार को धूमधाम से हुआ। सुबह जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा को रवानगी दी। शोभायात्रा पेट्रोल पम्प से शुरू हुई जो बस स्टैण्ड, अम्बेडकर सर्किल होकर नक्की चौक पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए। कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया।
उधर, तीन दिवसीय महोत्सव में देसी-विदेशी सैलानियों की सहभागिता की व्यवस्था कर ली गई है। पोस्टर, ब्रोशर, पंपलेट आदि प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर प्रतियोगिताओं से उन्हें रूबरू करवाया जा रहा है।
सहायक पर्यटन अधिकारी भैरोंसिंह चौहान के अनुसार शोभायात्रा के साथ शरद महोत्सव का आगाज हुआ। विभिन्न समितियों की देखरेख में मेहंदी मांडणा, फोटो प्रदर्शनी, फुटबॉल मैच, रस्सा-कशी, म्यूजिकल चेयर, बैण्ड प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम, डॉग शो, टोल नाके से लेकर नक्की झील मार्ग तक लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मटका दौड़, मटका फोड़, बोटरेस, बेस्ट राजस्थानी, अरावली रंगमंच पर ख्यातनाम लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। घूमर, कच्छी घोड़ी, गरबा, रास नृत्य, कालबेलिया, अलगोजा वादन, सूफी सांग्स, बैल नृत्य, बंजारा-बंजारी आदि कार्यक्रम भी आकर्षण होंगे।





No comments:
Post a Comment