Breaking News
recent

Video नीमराणा में हालात बेकाबू होने के बाद कलक्टर व एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे तक कम्पनी के गेट पर हालात बेकाबू बने रहे। हालात बिगडऩे की सूचना पाकर जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जापानी जोन पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए मजदूर नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन वे बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने स्थिति का जायला लिया। तब तक प्रदर्शनकारी मजदूर वहां से जा चुके थे।
जिला पुलिस अधीक्षक ने पहले वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन मजदूर नेता नहीं आए। फिर उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नीमराणा के एएसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सात सौ मजदूर एक रैली के रूप में जापानी जोन से गुजर रहे थे। मजदूरों ने अचानक डाइकन एयर कंडीशनिंग कम्पनी के गेट पर आकर पुलिस पर हमला बोल दिया और कम्पनी गेट में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने इन मजदूरों को रोकने चाहा तो उन्होंने पथराव कर दिया, जिससे करीब 25 पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने उपद्रव शांत करने व मजदूरों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग कर अश्रु गैस छोड़ी। उन्होंने बताया कि उपद्रव कर शांतिभंग करने एवं कानून व्यवस्था तोडऩे वाले मजदूरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.