Breaking News
recent

VIDEO: खाटूश्याम बाबा को खीर-चूरमे का लगाया भोग, नाचते गाते बाबा के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु

खाटूश्यामजी.
पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेले के आज समापन अवसर पर खाटूधाम में श्याम दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के दौरान देश के कोने-कोने से आये लाखों श्याम भक्तों ने द्वादशी के दिन जात-जड़ूले चढ़ाकर श्री श्याम बाबा की जोत जलाकर श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे है। वही नए नवेले दूल्हा दुल्हन ने बाबा श्याम की चौखट पर धोक लगाकर खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने बाजारों में जमकर खरीददारी की और मेले का भरपूर आनंद लिया। दूर दराज से आए हजारों श्याम भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रद्धालु अल सुबह से ही श्याम के दीदार के लिए कतार में लग गए। कोई पैदल तो काई पेटपलानिया श्याम दरबार में पहुंचा। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए माकूल व्यवस्था कर रखी थी। रात्रि को अनेक धर्मशालाओं में श्याम भजन संध्याओं का आयोजन किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.