Breaking News
recent

VIDEO:इंडियाज गॉट टेलेंट के विजेता खान पहुंचे आबूरोड, शहरवासियों ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत

आबूरोड. समीपवर्ती वासडा निवासी जावेद खान के देश के प्रसिद्ध टेलेंट शो इंडियाज गॉट टेलेंट में विजेता घोषित होने के बाद पहली बार अपने पेतृक गांव लौटने पर शहरवासियों ने उनका स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
जावेद खान मूल रूप से वासड़ा गांव के है, बाद में परिवार के साथ काफी समय से मु?बई में ही रह रहे हैं।उन्होंने यू-ट्यूब से ताश के पत्तो का जादू सीखा और इंडियाज गॉट टेलेंट में भाग लिया। फाइनल में विजेता रहते हुएकार्यक्रम में पहले जादूगर विजेता बने।आबूरोड स्टेशन पहुंचने पर खान के परिजनों, दोस्तों व समर्थकों ने उन्हें मालाओं से लादकर देश में जिले का नाम रोशन करने पर खुशी जताई।

 


अब पम्पसेट की खरीद पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
-नई योजना के लिए 450 लाख रुपए मंजूर
आबूरोड. राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही कुछ दिन पहले ही कर्जमाफी की घोषणा कर किसानों को राहत देने का प्रयास किया तो अब केंद्र सरकार ने भी नए साल में किसानों को कैरोसिन को छोडकर हर तरह के ईंधन से चालित पम्पसेट की खरीद पर पचास प्रतिशत अनुदान देने की योजना लागू की है। इससे किसानों को सिंचाई कार्य में काफी सहयोग मिलने की उम्मीद है। सरकार की इस नई पहल से उत्पादन लक्ष्य को भी गति मिलने के आसार हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वर्ष 2018-१9 के तहत पम्पसेट सहायता कार्यक्रम लागू करने को लेकर सरकार ने सभी कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया है। नई योजना के तहत प्रति किसान को दस हार्स पॉवर या 7.5 किलोवाट क्षमता तक के डीजल व विद्युत पम्पसेट पर क्रय लागत का 50 प्रतिशत परंतु अधिकतम दस हजार रुपए अनुदान देने की योजना है। आईएसआई मार्का पम्पसेट खरीदने की स्थिति में ही अनुदान देने का नियम लागू किया गया है। इसके तहत सरकार स्तर पर पम्पसेट बनाने वाली कंपनियों का पंजीकरण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सिरोही जिला भी कृषि प्रधान जिला है। योजना की खास बात यह है पंजीकृत डीलरों से पम्पसेट खरीदने की स्थिति में ही किसानों को अनुदान दिया जाएगा। तय लक्ष्यों के अनुपात में सरकार ने प्रदेश में 450 लाख रुपए का प्रावधान किया है।
प्रदेश में कितना लक्ष्य
योजना शुरू करने के पहले वर्ष में प्रदेश में कुल 4500 किसानों को अनुदान पर पम्पसेट देने का लक्ष्य है। इसमें सामान्य वर्ग के 3089, एएसी के 1028 व एसटी के 383 किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। हालांकि सिरोही जिले में मात्र १० किसानों को लाभन्वित करने का लक्ष्य दिया गया है, उसमें भी डार्कजॉन वाले के कृषि फार्म में खेत तलाई होगी उसको ही दिया जाएगा। इसके अलावा श्रीगंगानगर के 625, हनुमानगढ़ में 511, चूरू में 28 व बीकानेर में 667 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।
शपथपत्र देना होगा
पम्पसेट के भौतिक सत्यापन रिपोर्ट में पात्र किसान की पम्पसेट के साथ फोटो, क्रय बिल लगाना होगा। डार्क जोन क्षेत्र में किसानों के द्वारा उक्त पम्पसेट से केवल डिग्गी, फार्म पोंड अथवा जल हौज से ही सिंचाई करने का शपथपत्र भी अनिवार्य रूप से लिया जाएगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लागू होने से छोटे किसानों को ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है। इस तरह कर्जमाफी की घोषणा के बाद किसानों के लिए इस योजना को नव वर्ष सौगात कह सकते हैं।
इनका कहना...
किसानों को इस योजना का काफी लाभ मिल सकता है। जिलेवार लक्ष्य भी आवंटित कर दिए गए हैं। यहां दस किसानों को लाभ मिलेगा। अभी तक किसी ने भी आवेदन नहीं किया है।
-जगदीशचन्द्र मेघवंशी, उप निदेशक कृषि विभाग सिरोही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.