Breaking News
recent

VIDEO फुटबॉल में कोजरा व वॉलीबॉल में रोहिड़ा की खिताबी जीत

कोजरा.नेहरू युवा केन्द्र की ओर से कोजरा गांव में खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में आसपास की 36 टीमों के 348 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
नेहरू युवा मण्डल कोजरा के अध्यक्ष नारायण लाल कलबी ने बताया कि फुटबॉल में कोजरा विजेता व शिवगढ़ की टीम उप विजेता रही। वॉलीबॉल में रोहिड़ा विजेता, भावरी उप विजेता, कबड्डी में जेके आदर्श विजेता, भावरी उप विजेता, खो-खो में कोजरा विजेता, पेशुआ उप विजेता, फुटबॉल में कोजरा विजेता व शिवगढ़ उप विजेता रहा। उधर, 100 मीटर दौड़ में दिनेश कुमार कोजरा प्रथम, 400 मीटर दौड़ में भूताराम गरासिया सरूपगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलबी ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि कोजरा सरपंच विनोद मीणा थे। विशिष्ट अतिथि नारायणभाई चौधरी, बाबू भाईप्रजापत, निलेश भाई त्रिवेदी, सुरेश भाई रावल, प्रवीण भाई पटेल, दिनेश, देवेन्द्र त्रिवेदी रहे। प्रतियोगिता में शंकर भाई चौधरी, माधुराम कलबी, अचलाराम चौधरी, शारीरिक शिक्षक सोनाराम, देवेन्द्र त्रिवेदी ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता का फाइनल आज
सिरोही. शहर के अरविन्द पैवेलियन में चल रही महाराव सुरताण राजपूत क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को आठ मैच खेल गए। प्रतियोगिता संयोजक मांगुसिंह बावली ने बताया कि राजपूताना ने मामावली को, पाली इलेवन ने बलाना को, वीरवाड़ा ने पीथापुरा को, चुरा ने अनादरा को, राजपूताना ने कैलाशनगर को, पाली इलेवन ने मगरीवाड़ा को व बावली ने चुरा हो हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार शाम पांच बजे होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.