Breaking News
recent

VIDEO सिरोही का यह गांव स्वच्छता अभियान की खोल रहा हैं पोल..जानिए कैसे...

सिरोही. स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार की ओर से लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। मण्डवारिया में मुख्य चौराहा पर गंदगी पसरी नजर आ रही है। ऐसे में बदबू से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा के लिए मुख्य चौराहा पर मूत्रालय व शौचालय बनाया गया है लेकिन सफाई नहीं होने से बदबू आ रही है। वहीं पास में कचरा पात्र भी शौचालय के पीछे पड़ा हुआ है। गांव में नालियां क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी मुख्य मार्ग पर फैल रहा है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी नहीं होने से नालियां भरी पड़ी हुई। जिससे मच्छर पनप रहे हैं। बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

पानी की किल्लत
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की समस्या है। गांव के अधिकांश घरों में महीने में एक-दो बार जलापूर्तिहोती है। ऐसे में पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आसपास स्थित कृषि कुओं से लाना पड़ रहा है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.