Breaking News
recent

VIDEO: सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालक व ग्रामीण परेशान

आबूरोड. प्रशासन सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी से गांवों की सड़कें वाहनों की तो छोड़ो पैदल चलने लायक तक नहीं बची हैं। इन सड़कों से गुजरने वाले जिम्मेदारों समेत जनप्रतिनिधियों का भी आना जाना रहता है, लेकिन उनको शायद बेहाल सड़कों पर हिचकोले नहीं लगते तभी गांवों की ये सड़कें पिछले कई महीनों से मरम्मत को तरस रही हैं। आबूरोड ब्लॉक में राजमार्ग से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जाने वाली अधिकतर सड़कों के यही हाल है। मूंगथला से चनार मार्ग पर भी कई जगह रपटों तथा नालों पर हमेशा हादसें का अंदेशा रहता है। धामसरा फली स्कूल के पास पुल की सड़क पर बड़े बड़े गड्ढ़े बने है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं करवाई जा रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय में अचानक ब्रेक लगाने के समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है
यहां के ग्रामीण आते है
मूंगथला से चनार तक करीब पांच छह किलोमीटर का व्यस्तम मार्ग खस्ताहाल है। जगह-जगह ब्रेकर व गड््ढे हो गए हैं। यहां जिम्मेदारों की अनदेखी से सड़क से कंक्रीट उखड़ रही है। लोगों को हादसे का अंदेशा बना रहता है। इसी मार्ग से आवल, गिरवर समेत करीब आठ फलियों के ग्रामीणों का आना जाना रहता हैं।
सड़क किनारे बबूल की झाडिय़ा
सड़क पर ग्राम पंचायत तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से जगह जगह खड़ी बबूल की झाडिय़ों को समय पर नहीं कटवाने के कारण झाडिय़ा सड़क पर लटक रही है, इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ता है, टैैक्सी के उपर बैठने वाले लोग तो कई बार झाडिय़ों से चोटिल हो जाते है। सर्दी के मौसम में सवेरे सवेरे रास्ते में धूंध छाई रहती है, ऐसे में सड़क के दोनो और आई झाडिय़ा नहीं दिखती है, जिससे चालकों को दिक्कतें होती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.