Breaking News
recent

VIDEO : जानिए क्यों इस स्कूल के छात्रों पर हर पल मंडराता है खतरा

आबूरोड. क्षेत्र में हर पंचायत मुख्यालय पर आदर्श स्कूलों की भांति एक प्राथमिक स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन भी किया गया था। जो विभिन्न दृष्टिकोण से पंचायत क्षेत्र के अन्य विद्यालय के मुकाबले सुविधाओं के मामले में बेहतर है, लेकिन चनार के उत्कृष्ट विद्यालय के हाल देखने पर ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है। स्कूल में अन्य व्यवस्थाएं तो माकूल है, लेकिन मैदान में खेलने वाले छात्रों पर हर पल हादसे का खतरा मंडराता रहता है। दरअसल स्कूल मैदान में एक बड़ा सा गड्ढा बना हुआ है, जिसकों भरवाने के लिए स्कूल प्रशासन द्वारा गत पंद्रह वर्ष में कई बार ग्राम पंचायत व विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। नतीजतन मैदान में खेलने वाले छात्रों पर गड्ढे में गिरने का खतरा मंडराता रहता है। स्कूल में १४५ छात्रों का नामांकन है।
शिक्षक पूनाराम ने बताया कि गत पंद्रह वर्ष में कई बार इस गड्ढे को भरवाने के लिए पंचायत व विभाग को पत्र लिखे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच मोहनलाल भी एक बार स्कूल के मैदान की स्थिति देखकर गए थे और स्कूल प्रशासन को समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था, परंतु गड्ढा अब भी जस का तस है। शिक्षकों ने बताया कि बारिश के समय गड्ढे में पानी भरने से छात्रों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.