Breaking News
recent

video कोहरे के आगोश में लिपटा शहर


सवाईमाधोपुर.जिले भर में गत दो दोनों से कड़ाके की सर्दी का असर है। बारिश के बाद मौसम एकाएक बदला है।
बुधवार सुबह शहर कोहरे से लिपटा नजर आया। जिले के कई स्थानों बारिश के कारण मौसम में ठंडक घूल गई। सुबह कोहरे व ठण्ड़ के चलते विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं वाहन चालकों को लाइटे जलाकर वाहन चलाने पड़े। वाहनों के कांच पर ओस जमी रही। कोहरे के चलते सूर्यदेव के दर्शन नही हुए। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया। मौसम सर्द होने से चाट पकौड़ी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। मौसम परिवर्तन होने पर अस्पताल में सर्दी जुकाम के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

स्कूली बच्च हुए परेशान
बुधवार सुबह लोग उठे तो चहुंओर कोहरा नजर आया। कोहर के चलते स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। सुबह सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चे धूजते हुए स्कूल पहुंचे। निजी स्कूलों में अभिभावक बच्चो को लाते ले जाते दिखे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.