Breaking News
recent

VIDEO सिरोही के सारणेश्वर पुलिया के पास चने से भरा ट्रोला पलटा, जानिए कैसे

सिरोही. सारणेश्वर पुलिया के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गाय को बचाने के चक्कर में ट्रोला पलट गया। उसमें भरे चने के कट्टे बिखर गए हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। चालक सोनू वर्मा ने बताया कि सुबह पांच बजे अचानक गाय सामने आई और बचाने के चक्कर में ट्रोला गड्ढे में पलट गया। वह गुजरात से दिल्ली जा रहा था।


अंग्रेजी शराब की 17 पेटी जब्त, दो गिरफ्तार
सरूपगंज. रोहिड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार में अवैध परिवहन हो रही अंग्रेजी शराब की 17 पेटी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भगवतसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने भीमाना फोरलेन पर कार्रवाई की। आरोपी लादूसिंह राजपूत व दिनेश कुम्हार निवासी बागसीन को गिरफ्तार कर कार भी जब्त की।

छुरी लेकर घूमते एक गिरफ्तार
सरूपगंज. रोहिड़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक आदिवासी युवक को धारदार छुरी लेकर घूमते गिरफ्तार किया। थानाधिकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल देवाराम मीणा ने वाटेरा में गश्त के दौरान जोडफली निवासी हरिया पुत्र सोमा गमेती को गिरफ्तार किया।

दहेज प्रताडऩा का आरोप
सरूपगंज. रोहिड़ा निवासी एक जने ने दहेज की मांग को लेकर पुत्री से मारपीट कर घर से निकालने का मामला दामाद के खिलाफ दर्ज करवाया। रोहिड़ा पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी भगवतसिंह के अनुसार पोपट भाई पुत्र भगवानजी रावल ने बताया कि उसकी पुत्री डिंपल का विवाह 4 साल पूर्व पालड़ी आर निवासी कमलेश कुमार पुत्र गौरीशंकर रावल के साथ हुआ था। उनके तीन साल का एक पुत्र भी है। एक साल बाद दामाद डिंपल से दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.