सिरोही.दक्षिण मेघवालवास कमेटी की ओर से तृतीय शीतकालीन तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अरविन्द पैवेलियन में मंगलवार से हुआ। मुख्य अतिथि खाम्बल सरपंच डूंगाराम मेघवाल व जोगाराम मेघवाल रहे। विशिष्ट अतिथि दिनेश चौहान, प्रवीण भाई मेघवाल, नारायणलाल रहे। अम्बेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। आयोजक कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत किया।
सुनील मेघवाल ने बताया कि पहले दिन आठ मैचे खेले गए। उद्घाटन मैच पाड़ीव व समाज के छात्रावास के बीच खेला गया। छात्रावास की टीम विजेता रही।
सर्दी के बावजूद लोगों का उत्साह परवान पर
सिरोही. मेगा ट्रेड फेयर में मंगलवार को सर्दी के बावजूद लोगों का खरीदारी व मनोरंजन के प्रति उत्साह परवान पर रहा। विभिन्न स्टॉल्स पर खरीदारी के लिए लोग उमड़े। फेयर में जिला परिषद सीईओ शुभम चौधरी का आतिथ्य रहा। उन्होंने गणपति पूजन कर स्टॉल्स का अवलोकन किया। व्यवस्था और वस्तुओं की सराहना की।
देर शाम अभिभावकों के साथ बच्चे भी बड़ी संख्या में आए और विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। लोगों को रेडिमेड वस्त्र, किचन वेयर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाद्य वस्तुएं पसंद आ रही हैं। कम्बल, ऊनी वस्त्र भी बिक रहे हैं। शूटिंग गेम, बुल राइडिंग के लिए भी युवा उत्साहित हैं। राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में लग रहे ट्रेड फेयर में विभिन्न वस्तुओं और खाद्य पदार्थों की स्टॉल लगाई हंै। साथ ही, ड्रेगन झूला, वाटर संबंधी खेल और मनोरंजन की सामग्री उपलब्ध है। फेयर का समय दोपहर 12 से रात्रि 10 बजे तक है।





No comments:
Post a Comment