Breaking News
recent

VIDEO तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन डीजे की धुन पर निकाली शोभायात्रा, झूमे श्रद्धालु

जावाल. ठाकुरजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार सवेरे संतों के सान्निध्य में गोल रोड स्थित अम्बाजी मंदिर से ढोल धमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कन्याओं के सिर पर गंगा जल का कलश धारण किए चल रही थी। वहीं रथों पर मूर्तियों को स्थापित किया गया था। शोभायात्रा गोल रोड, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैण्ड, मैन बाजार, कबूतर चौक, खेतेश्वर चौक, नीलकंठ महादेव, सांचीयाव माता मंदिर, रामदेव मंदिर होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। डीजे की धुन पर युवक-युवतियां थिरकते रहे। इसके बाद में भगवान की मूर्तियों का यज्ञ मंडप में प्रवेश किया। पंडित जनार्दन ओझा समेत अन्य 11 पंडितों ने धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न करवाए। रात को कालू बिरखनीया एण्ड पार्टी नागौर की ओर से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इधर महोत्सव को लेकर शुक्रवार को बाजार बंद रहा। शनिवार सुबह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव व महाप्रसादी का कार्यक्रम होगा।

सामाजिक विकास कार्यों पर चर्चा
शिवगंज. वंश सुथार युवक समिति की बैठक शुक्रवार को बारेवडा व मोरली में हुई। बैठक समिति अध्यक्ष गोविन्द कुमार सुथार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सामाजिक विकास कार्य पर चर्चा की। लसाराम ने कहा कि सामाजिक एकता आने वाले समय को देखते हुए बहुत जरूरी है। थानाराम ने ग्राम स्तर पर इकाइयों का गठन करना आवश्यक बताया। लीलाराम ने शिक्षा के बारे में जानकारी दी। अचलाराम ने बताया कि प्रतिभाओं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन करने से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। मदनलाल ने युवाओं को योग शिक्षा ग्राम स्तर पर देने पर बल दिया। बैठक में अशोक कुमार, दिनेश कुमार, मोहनलाल, गोविन्दराम, ललित कुमार आदि मौजूद थे।
इस दौरान ग्राम इकाई का गठन किया गया। जिसमें सरंक्षक लसाराम, अध्यक्ष लीलाराम, उपाध्यक्ष अचलाराम, मन्छाराम मोरली, मंत्री थानाराम, उपमंत्री रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष भरत कुमार, उप कोषाध्यक्ष सवाराम को बनाया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.