Breaking News
recent

Video : गणतंत्र दिवस की तैयारी: जवान बांध रहे पुलिस साफा...

बाड़मेर. गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर पुलिस जवान उत्साह से लबरेज हैं तो तैयारी भी पूरी कर रहे हैं। पुलिस लाइन में जवानों के पुलिस साफा (पगड़ी) बांधने की तैयारी की जा रही है।

हैड कांस्टेबल सवाईराम सेजू जवानों के साफा बांध रहे हैं। हालांकि इस तरह का साफा अब जवानों के सिर पर कम ही नजर आता है। फिर भी राष्ट्रीय पर्व और वीआईपी विजिट में सलामी के दौरान जवानों के सिर पर यह गौरव नजर आता है। पुलिस लाइन में गुरुवार को गणतंत्र दिवस की पुलिस परेड के लिए साफा बंधवा कर तैयार होते जवान।

ये भी पढ़े...

एनजीटी कमिश्नर पहुंचे बालोतरा, ईटीपी इकाई का निरीक्षण

बालोतरा. औद्योगिक इकाइयों से निस्तारित प्रदूषित पानी से लूनी नदी को प्रदूषित करने व प्रदूषण की समस्या को लेकर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल) में विचाराधीन मामले को लेकर गुरुवार को एनजीटी के नियुक्त कमिश्नर अजय देशपांडे, प्रोफेसर एपीसिंह, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल सदस्य सचिव अरुण प्रसाद व वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता वीरसिंह बृजवासी ने चतुर्थ चरण औद्योगिक क्षेत्र में एक ईटीपी इकाई का निरीक्षण किया।

एनजीटी कमिश्नर एनजीटी की अगली सुनवाई में प्रदूषण से संबंधित वस्तु स्थिति की रिपोर्ट पेश करेंगे। गौरतलब रहे कि कि लूनी नदी में इकाइयों का रासायनिक पानी बहाने से बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने मई 2015 में बालोतरा, बिठूजा व जसोल के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित इकाइयों को बंद करवा दिया था। करीब छह माह तक कामकाज पूर्णतया: बंद रहने के बाद सशर्त संचालन की अनुमति दी थी।

इसके बाद से सीईटीपी ट्रस्ट ने प्रदूषण की समस्या पर लगाम लगाने को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए, जिसके चलते प्रदूषण की समस्या आज भी बदस्तूर जारी है। ऐसे में न्यायालय ने सुनवाई के दौरान आ रही शिकायतों पर नियुक्त कमिश्नर अजय देशपांडे गुरुवार शाम को बालोतरा पहुंचे।

इसके बाद इन्होंने एक इकाई का निरीक्षण किया। शुक्रवार को भी वे इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल आर.ओ. विनय कुमार कट्टा, कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार, भल्लाराम, एडवोकेट दिग्विजयसिंह समेत कई जने मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.