Breaking News
recent

VIDEO कोई सुनने को राजी नहीं इस वृद्धा की गुहार, एक तरफ कुदरत की मार और दूसरी तरफ बुढ़ापे में घर चलाने की जिम्मेदारी

सरूपगंज. भावरी पंचायत में एक वृद्धा जीवन के लिए संघर्ष कर दिव्यांग पुत्र का भरण-पोषण करने को मजबूर है। इस मां की व्यथा सुनने को काई भी अधिकारी राजी नहीं है। एक तो कुदरत की मार और फिर बुढ़ापे में घर चलाने की जिम्मेदारी इस मां पर है। छोटे पुत्र का हाथ बचपन में ही किसी घटना में कट गया था। मां हर सुबह भंगार बटोर सुबह-शाम एक किलो आटा खरीद अपना व बच्चों का पेट भर रही है। उसने पंचायत में कई बार बताया कि राशन की दुकान से कोई सामग्री नहीं मिल रही है। फिर भी सुनवाई नहीं की गई। सरकार के दावे यहां बौने साबित हो रहे हैं। गरीब जनता को किसी योजना का लाभ नहीं मिलता है। बानगी देखिए, इसी वार्ड में पंचायत के सदस्य का घर है। उसे पंचायत ने आवासीय योजना में घर व शौचालय दोनों का लाभ दिया है। उसका परिवार बीपीएल में आता है। पर गरीब मां बीपीएल की सूची से दूर है।

अंग्रेजी शराब की 17 पेटी जब्त, दो गिरफ्तार
सरूपगंज. रोहिड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार में अवैध परिवहन हो रही अंग्रेजी शराब की 17 पेटी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भगवतसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने भीमाना फोरलेन पर कार्रवाई की। आरोपी लादूसिंह राजपूत व दिनेश कुम्हार निवासी बागसीन को गिरफ्तार कर कार भी जब्त की।

छुरी लेकर घूमते एक गिरफ्तार
सरूपगंज. रोहिड़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक आदिवासी युवक को धारदार छुरी लेकर घूमते गिरफ्तार किया। थानाधिकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल देवाराम मीणा ने वाटेरा में गश्त के दौरान जोडफली निवासी हरिया पुत्र सोमा गमेती को गिरफ्तार किया।

दहेज प्रताडऩा का आरोप
सरूपगंज. रोहिड़ा निवासी एक जने ने दहेज की मांग को लेकर पुत्री से मारपीट कर घर से निकालने का मामला दामाद के खिलाफ दर्ज करवाया। रोहिड़ा पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी भगवतसिंह के अनुसार पोपट भाई पुत्र भगवानजी रावल ने बताया कि उसकी पुत्री डिंपल का विवाह 4 साल पूर्व पालड़ी आर निवासी कमलेश कुमार पुत्र गौरीशंकर रावल के साथ हुआ था। उनके तीन साल का एक पुत्र भी है। एक साल बाद दामाद डिंपल से दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.