Breaking News
recent

video बालक-बालिकाओं ने किया रिहर्सल


सवाईमाधोपुर. गणतंत्र दिवस नजदीक आने के साथ ही स्कूलों, स्टेडियम व पुलिस लाइन मैदान में तैयारियां जोरों पर है। इन दिनों पुलिस लाइन मैदान में स्कूली बालक-बालिकाओं को परेड, व्यायाम आदि कराया जा रहा है।
जिलेभर के सरकारी व निजी स्कूलों में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सरकारी व निजी स्कूलों का पुलिस लाइन मैदान में पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान व्यायाम सहित परेड आदि गतिविधियों आयोजित हो रही है। इधर, तेज सर्दी व कोहरे में धूजते हुए बुधवार को स्कूली बालक ्ररिहर्सल करने पहुंचे। पुलिस लाइन मैदान में सुबह साढ़े नौ बजे से शारीरिक शिक्षकों की देखरेख में बालिकाओं को सामूहिक व्यायाम व परेड का पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है।
मनाएंगे गणतंत्र दिवस समारोह
सवाईमाधोपुर. वरिष्ठ नागरिक संस्थान कार्यालय में 26 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक संस्थान अध्यक्ष सुरेश सौगानी होंगे। इस दौरान झण्डारोहण समारोह एवं स्वच्छता मिशन कार्यक्रम होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.