Breaking News
recent

Video : नाले का पानी कॉलोनियों में भरा

बाड़मेर. शहर के नाले लोगों के लिए नासूर बन गए हैं। सिणधरी चौराहे से निकलने वाला नाला अवरुद्ध होने से गंदा पानी कॉलोनियों में फैल रहा है। बलदेव नगर व राजीव नगर की गलियों के लोग सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र की गलियों में इतना अधिक पानी जमा हो गया है कि निकलना तक मुश्किल हो रहा है।

धरने की चेतावनी

सिणधरी चौराहा नाला संघर्ष समिति ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर बंद नाले को खुलवाने व डेढ़ किलोमीटर तक नया नाला बनाने की मांग की। जल्द समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।

ये भी पढ़े...

पाठक का मुददा

सर्विस रोड की हो मरम्मत
एनएचएआई की ओर से बाड़मेर शहर में सिणधरी चौराहे से बीएनसी चौराहे तक ओवरब्रिज के दोनों ओर बनाई गई सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हादसे की आशंका रहती है। इसके बाद भी सम्बधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही ।

रणवीर सिंह भादू, सामाजिक कार्यकर्ता

ब्रांडेड दवाइयां लिख रहे सरकारी डॉक्टर

सरकारी चिकित्सालयों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक ब्रांडेड दवाइयां लिख रहे हैं। ये दवाइयां मरीजों को निशुल्क दवा केंद्रों पर नहीं मिलती है। जिससे मरीजों को मजबूरी में महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। सरकार की ओर से नि:शुल्क दवाई की सुविधा होने के बावजूद ब्रांडेड दवा लिखने पर अंकुश लगना चाहिए।

रायमलराम सारण, बिसारणिया



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.