Breaking News
recent

VIDEO. दान- पुण्य में बीता दिन

सवाईमाधेापुर. जिले भर में सोमवार को मकर सक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। और लोगों का पूरा दिन दान पुण्य में बीता। इस दौरान लोगों ने गायों का हरा चारा खिलाया। गो सेवा दल समिति की ओर से परमहंस आश्रम में गो पूजा व आरती का आयोजन किया गया और कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। गो सेवा दल की ओर से शहर सब्जी मण्डी स्थित गोशाला में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राधामाधव गोसेवा समिति की ओर से खैरदा की गोशाला में गायों को हरा चारा डाला गया और दोपहर में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें गो भजनों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
सक्रांति के अवार पर घर अंागन तिलों के व्यंजनों की खुश्बू से महकते नजर आए। घरों में गजक, तिल के लड्डू आदि नाना प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। इस दौरान घरों की छतों पर बच्चों ने पतंगबाजी का भी लुत्फ उठाया। महिलाओं ने घरों में नाना प्रकार के व्यंजन व खाद्य सामग्री बनाकर लोगों को वस्त्र आदि दान कर पुण्य का संचय किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.