सिरोही. कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के निदेशक डॉ. ईश्वरसिंह ने कृषकों के गुणवत्तापूर्ण कृषि प्रशिक्षण पर जोर दिया। कृषि तकनीकी अनुप्रयोग व अनुसंधान संस्थान के डॉ. बीएल जांगिड़ ने कृषक प्रशिक्षण तथा प्रक्षेत्र परिक्षण का आयोजन के लिए मार्गदर्शन दिया।
केन्द्र की शस्य वैज्ञानिक डॉ. आभा पाराशर ने फसल उत्पादन, पादप संरक्षण, विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह तथा गृह वैज्ञानिक डॉ. अंकिता शर्मा ने 2017-18 का प्रगति विवरण तथा 2018 -19 की कार्य योजना प्रस्तुत की। उपनिदेशक कृषि (आत्मा) की ओर से जैविक इकाई की स्थापना का आह्वान किया गया।
उपनिदेशक कृषि (विस्तार) जेसी मेघवंशी ने सोलर पंप लगाने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आभा पाराशर ने किया। पशुपालन विभाग से डॉ. आवेश खान ने सिरोही नस्ल की बकरी पालन को बढ़ाने की जानकारी दी। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सेवाराम कुमावत ने बताया कि कार्यशाला में उद्योग, पशुपालन विभाग, रानीवाड़ा डेयरी से अधिकारी तथा प्रगतिशील कृषक प्रवीण सिंह, पुखराज कुम्हार उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment