नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। उनकी और चेतेश्वर पुजारा की शतकीय पारियों की बदौलत ही भारत ने पहली पारी 7 विकेट के नुक्सान पर 622 रन बनाकर घोषित की। शतकीय पारी से अलग पंत ने मैदान पर WWE स्टार शॉन माइकल के जैसा करतब करके दिखाया। अपनी शतकीय पारी और शानदार करतब के कारण पंत सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही लूट रहे हैं।
पंत ने किया शॉन माइकल जैसा करतब-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहे चौथे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन ऋषभ और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे, इसी बीच ड्रिंक्स ब्रेक हुआ और पंत ने एक करतब करके दिखाया। यह करतब कैमरे में कैद हो गया और अब वह जमकर वायरल भी हो रहा है। पंत ने इस करतब में WWE के सुपरस्टार शॉन माइकल के 'किक अप' स्टंट की हूबहू नकल की थी।
Not bad!#AUSvIND pic.twitter.com/QuyrfFcfpD
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2019
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्विटर पर किया शेयर-
इस वीडियो को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल(cricket.com.au) पर शेयर किया और कैप्शन लिखा 'नॉट बैड!'। इस ट्वीट पर मजेदार कमैंट्स आ रहे हैं और साथ ही लोग इसे जमकर लाइक और रीट्वीट भी कर रहे हैं। रीट्वीट करने वालों में चेन्नई सुपर किंग्स भी है। जिसने इस मजेदार कैप्शन भी दिया।
Takes one back to the *Elastic Pant* era of the 90's! 😋🦁💛 https://t.co/11khxvsCFM
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) January 4, 2019
पंत ने खेली रिकॉर्ड पारी-
पंत ने इस रिकॉर्ड पारी के दौरान 189 गेंदों का सामना किया जिसमे उन्होंने 15 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 159 रन बनाए। इस शतक के साथ पंत ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी फारुख इंजीनियर को पछाड़ते हुए आस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर होने की उपलब्धि हासिल की है। फारुख ने 1967 में एडिलेड में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे अधिक 89 रन बनाए थे।





No comments:
Post a Comment