Breaking News
recent

किसान परिवार को 1 वर्ष में 3 किश्तों में मिलेंगे 6 हजार

जैसलमेर. जिले में लघु एवं सीमान्त किसानों को प्रत्यक्ष संबंधी सहायता आय सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आगाज 24 फरवरी से होगा। इस दिन जैसलमेर तथा पोकरण में योजना का विधिवत आगाज होगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि जिले में योजना को पारदर्शी एवं त्वरित ढंग़ से लागू करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा लघु सीमान्त कृषक सेवा पोर्टल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसको गत 16 फरवरी से एक्टिेवेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह योजना भारत सरकार द्वारा शत प्रतिशत वित्त पोषित है तथा पात्र किसान परिवार को एक वर्ष की अवधि में 6 हजार रुपए की प्रत्यक्ष संबंधी सहायता दी जाएगी। यह सहायता राशि दो-दो हजार की तीन किश्तों में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह राशि आधार आधारित डेटाबेस के माध्यम से किसान के बैंक खाते में सीधे जमा होगी।
...ताकि वंचित न रहे कोई किसान
योजना के लाभ से कोई भी पात्र लघु एवं सीमान्त किसान परिवार वंचित नहीं रहे और कोई भी अपात्र किसान इसका फायदा न ले सके, इसको सुनिश्चित करने के लिए पात्र लाभार्थी से आधार नम्बर लिया जाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान के पास आधार नम्बर नहीं है तो ऐसे किसान आधार के लिये नामांकन करा योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिये किसान को नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर लघु सीमान्त कृषक सेवा पोर्टल पर अपने आधार संख्या के माध्यम से लोगिन करना होगा और भूमि स्वामित्व के बारे में आवश्यक जानकारियां अपलोड करनी होंगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के बारे में भी ई-साइन कर अपनी सहमति देगा।

43 किसानों को दिए ऋण माफी प्रमाण पत्र
पोकरण. क्षेत्र के जालोड़ा पोकरणा गांव में स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से गुरुवार को ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 43 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र सुपुर्द किए गए। पंचायत समिति सांकड़ा की प्रधान अमतुल्लाह मेहर के मुख्य आतिथ्य, ऋण पर्यवेक्षक आवड़दान रतनू व निरीक्षक अता मोहम्मद के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित एक समारोह में 43 किसानों को 18 लाख 88 हजार 118 रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रधान मेहर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही दो दिन में किसानों केे ऋण माफ किए और उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.