Breaking News
recent

पुलिस पर भारी पड़ रहा चैन स्नेचिंग गिरोह, 10 दिन और 4 वारदात के बाद भी खाली हाथ पुलिस

जालोर। पुलिस की सुस्ती पर चैन स्नेचिंग गिरोह भारी पड़ रहा है। जालोर में दिनदहाड़े वारदातों का दौर जारी है। चौथी वारदात को अंजाम देने में बदमाश सफल हो गए। शुक्रवार को दोपहर में रेलवे स्टेशन के पास गिरोह ने फिर से एक महिला को निशाना बनाया और उसके गले से सोने की चैन लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना के बाद एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दिनदहाड़े वारदात, खाली हाथ पुलिस

महिलाओं के लिए अब दिन में गहने पहनकर घर से बाहर निकलना खतरे का पर्याय बन चुका है। शहर की बात करें तो पिछले 10 दिन में जालोर शहर में ही दिन दहाड़े चैन स्नेचिंग की चार वारदातें हो चुकी है और पुलिस अब तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। एक गिरोह के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि एक के बाद एक लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। रेलवे स्टेशन के पास की घटना के बाद पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखे, लेकिन किसी तरह की सफलता नहीं मिली। सीधे तौर पर यह गैंग पुलिस पर पिछले 10 दिन से भारी पड़ रही है और वारदातों को अंजाम दे रही है। आहोर में भी गुरुवार को ही एक बुजुर्ग महिला से भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

ऐसे दी वारदात को अंजाम

शुक्रवार की वारदात दोपहर 2 बजे की है। लक्ष्मी पुत्री उम्मेदाराम चामुंडा गार्डन से अपने घर राजेंद्र नगर की तरफ लौट रही थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पुरानी क्रॉसिंग से आगे दो बाइक सवार पहुंचे और ध्यान बंटाकर गले से आभूषण ले गए। घटनाक्रम के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला के अनुसार बाइक सवार वारदात के बाद पुरानी क्रॉसिंग के पास से होते हुए निकले। एसपी ने कहा एक ही गैंग मौके पर पहुंची है। एसपी केशरसिंह शेखावत ने कहा कि वारदात को लगातार एक ही गैंग अंजाम दे रही है और ये ट्रेक हो चुके हैं। फुटेज के आधार पर आमजन के सहयोग से इनकी पहचान के प्रयास करेंगे और गिरफ्तारी के साथ ही मामले का खुलासा भी हो जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.