Breaking News
recent

10वीं पास मास्टरमाइंड का 5 राज्यों में मोबाइल चोर नेटवर्क, पुलिस ने लाखों के 155 महंगे मोबाइल सहित लग्जरी कार के साथ पकड़ा

सीकर.

अंतराज्यीय स्तर पर फैले मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 12वीं पास मास्टर माइंड तारीफ व 10वीं पास लेकिन, वारदात में तेज तर्रार रहने वाले साथी जुबैर को पुलिस अलवर से दबोच कर लाई है। हालांकि इनके तीन साथी पुलिस के हाथ नहीं लगे। गिरोह की खास बात यह है कि इसका नेटवर्क दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड व हरियाणा तक फैला हुआ है।

 

Read More:

ब्रांडेड मोबाइल चोरी कर IMEI नंबर बदलते और आधे दाम में बेच देते थे, पुलिस ने किया 50 लाख के मोबाइल चोरी का खुलासा

 

पुलिस ने इनके कब्जे से तापडिय़ा बगीची के पास स्थित सत्यम मोबाइल सेंटर से चुराए लाखों के 155 मोबाइल सहित कार बरामद की है। आरोपियों ने 40 से अधिक जगहों पर वारदात कर हजारों मोबाइल चोरी करना कबूला है। जिनसे बरामदगी के प्रयास जारी है। पुलिस अधीक्षक डा. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि अंतराज्यीय गिरोह में कई सदस्य शामिल हैं। जिनके सबके काम अलग-अलग बंटे हुए हैं। गिरोह का मुख्य सरगना नुंह हरियाणा का मोहम्मद तारीफ उर्फ दुग्गल पुत्र इस्माइल है। जिसके गिरोह में जुबैर जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक शातिर लोग जुड़े हुए हैं। सीकर में 50 लाख के मोबाइल व चार लाख की नगदी चुराने के बाद ये लोग अपने ठिकानों पर पहुंच गए थे। कई जगहों पर चोरी का माल बेचने के बाद शेष माल को खुर्द-बुर्द करने के लिए इलाका छोडऩे की फिराक में थे। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने कार का पीछा कर गिरोह के सरगना व उसके साथी को दबोच लिया। हालांकि सीकर में कार लेकर चोरी करने इनके साथ आए बाकी तीन साथी अफजल, फकरू व कासिम को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी में शामिल तीनों आरोपियों के पीछे पुलिस की टीमें सरगर्मी से लगी हुई हैं। गौर तलब है कि बांडियाबास के नरेंद्र के मोबाइल सेंटर सत्यम से कार में सवार होकर आए पांच नकाबपोश 30 दिसंबर को लाखों के मोबाइल व नकदी चुरा ले गए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.