अजमेर.
प्रदेश के 108 कॉलेज ने पिछले वित्त वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट एवं सूचना कॉलेज शिक्षा निदेशालय को नहीं भेजी है। इसको लेकर निदेशालय ने कॉलेज को तत्काल वार्षिक रिपोर्ट और सूचना भेजना को कहा है।
अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र शर्मा द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न कॉलेज से 1 अप्रेल 2017 से 31 मार्च 2018 तक वार्षिक रिपोर्ट और सूचना मांगी गई थी। प्रदेश के 108 कॉलेज ने अब तक इसकी अनुपालना नहीं की है। इन कॉलेज को संयुक्त निदेशक प्रशासन डॉ. दीपक मेहरा को तत्काल रिपोर्ट और सूचना भेजने को कहा गया है। इनमें अजमेर सहित बांसवाड़ा, जैसलमेर, धौलपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, जयपुर, जालौर, श्रीगंगानगर, सीकर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, अलवर, बाडमेर, पाली, राजसमंद और अन्य जिलों के कॉलेज शामिल हैं।
ये होती है वार्षिक रिपोर्ट
वार्षिक रिपोर्ट में कॉलेज की सत्रारम्भ से सत्र समाप्ति तक का लेखाजोखा होता है। इसमें कॉलेज को यूजीसी और रूसा से मिले बजट, राज्य सरकार से मिली सहायता, स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश, शोध, लघु प्रोजेक्ट, भवन-भूमि से जुड़ी जानकारी होती है।





No comments:
Post a Comment