Breaking News
recent

महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन उड़ाई रकम.. एक बार नहीं 10 बार...

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के खाते से अज्ञात जनों ने 10890 रुपए निकाल लिए। बदमाशों ने ये रकम दस बार ट्रांजेक्शन कर निकाली।

महावीर नगर तृतीय निवासी रेणु तोमर ने बताया कि उसका ऐक्सिस बैंक में वेतन खाता है। अज्ञात बदमाशों ने 9 फरवरी की देर रात 10 बार ट्रांजेक्शन करके करीब 10890 रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर जब एकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आया, तो उन्होंने अगले दिन बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया। तब 10 बार में रुपए निकालने की जानकारी मिली। इस मामले में महावीर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रेणु तोमर के पति प्रताप तोमर ने बताया कि रात में पत्नी के मोबाइल पर तीन बार फोन आया, लेकिन रिसीव नहीं किया। इसके अलावा न तो कोई ओटीपी आया न ही किसी तरह कोई डाटा शेयर किया, बावजूद इसके खाते से राशि निकल गई। बैंक प्रबंधक को भी इसकी शिकायत की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.