Breaking News
recent

शहीद श्योराम को चार साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, 10 दिन बाद बच्चे को जन्म देने वाली थी वीरांगना, रो पड़ा पूरा गांव

झुंझुनूं।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद श्योराम गुर्जर का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव टीबा में किया गया। शहीद को उनके चार वर्षीय बेटे ने मुखग्रि दी। शहीद के घर अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई, जो शहीद और भारत माता के जयकारों के बीच अंत्येष्टि स्थल पर पहुंची। जहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग शहीद श्योराम अमर रहे और भारत के जयघोष के साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसस पहले शहीद का शव जैसे ही घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां सारली देवी व वीरांगना सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल था। चार साल के बेटे ने नम आंखों से अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

10 दिन बाद शहीद वीरांगना को होने वाला था बच्चा
शहीद वीरांगना सुनीता गर्भवती थी। 10 दिन बाद ही वह बच्चे को जन्म देने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही पति दुनिया से विदा हो गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है।

आतंकियों से मुठभेड़ में हुआ शहीद
बता दें कि हवलदार श्योराम गुर्जर पुलवामा के पींगलेना में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव देह आज उनके पैतृक गांव पहुंचा। जिसके बाद अंतिम यात्रा घर से रवाना हुई जो श्मशान घाट पहुंची। जहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को अंतिम विदाई दी गई।

Read More :

पिता के शहीद होने से अनजान तीन वर्षीय बेटे का जज्बा- दुश्मनों को बंदूक से मारते हैं मेरे पापा, मैं भी मारूंगा

झुंझुनूं के लाल शहीद श्योराम की अंतिम यात्रा रवाना, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

शहीद की अंतिम यात्रा में पहुंचे मंत्री
शहीद की अंतिम यात्रा में चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा, सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, खेतड़ी विधायक डा.जितेन्द्र सिंह, सांसद झुन्झुनू संतोष अहलावत, भाजपा नेता इंजिनियर धर्मपाल गुर्जर, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, पूर्व विधायक पूरणमल सैनी सहित दर्जनो जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.