नर्इ दिल्ली। सोमवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स में बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली है। सुबह से शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। दोपहर के कारोबारी सत्र के बाद शेयर बाजार रिकवर होता हुआ दिखार्इ दिया। जिसके बाद सेंसेक्स 113 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी आेर निफ्टी भी 10900 अंकों के आंकड़े को पार कर गया। अगर स्माॅलकैप आैर मिडकैप की बात करें तो दोनों ही भारी दबाव में दिखार्इ दिए। सबसे ज्यादा नुकसान आरकाॅम के शेयर्स हो हुआ। जिसकी वजह से अनिल अंबानी की दूसरी कंपनियां भी घाटे की आेर बढ़ गर्इ। आइए आपको भी बताते हैं कि शेयर बाजार का रुख किस तरह का देखने को मिला…
सेंसेक्स आैर निफ्टी में रिकवरी
दिन भर नुकसान के साथ कारोबार कर रहा शेयर बाजार अंत में आकर रिकवर हुआ। अगर बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स की बात करें तो 113.31 अंकों की बढ़त के साथ 36582.74 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी आेर नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में 18.60 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10912.25 अंकों पर बंद हुआ। बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर बीएसई मिड-कैप दोनों ही भारी दबाव में दिखार्इ दिए। जहां बीएसई स्मॉल कैप 162.69 अंकाें की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई मिड-कैप 119.98 अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।
कंज्यूमर ड्यूरेबल आैर बैंकिंग सेक्टर में सुधार
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर सुबह से बढ़त बनाए हुए था। अंत में यह सेक्टर 179.06 अंकों पर बंद हुआ। जबकि बैंक एक्स आैर बैंक निफ्टी दोनों सुबह से लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। अंत में दोनों आेर से जबरदस्त रिकवरी हुर्इ। बैंक एक्स जहां 61.50 अंकों की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी आेर बैंक निफ्टी 100.65 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। तेल एवं गैस सेक्टर 64.70 अंकों की बढ़त के साथ हुआ है।
अनिल अंबानी को भारी नुकसान
आरकाॅम के दिवालिया होने की खबर के बाद से आरकाॅम के शेयर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जिसका असर अनिल अंबानी की बाकी कंपनियों पर भी पड़ता हुआ दिखार्इ। बाजार बंद होने तक रिलायंस पाॅवर के शेयर्स को 35.10 फीसदी का नुकसान हुआ। वहीं आरकाॅम को 34.91 फीसदी, रिलायंस कैपिटल 19.80 फीसदी, रिलायंस इंफ्रा 14.87 फीसदी आैर रिलायंस नेवल को 14.72 फीसदी का नुकसान हुआ।





No comments:
Post a Comment