Breaking News
recent

दवा कारोबारी के यहां 1.15 करोड़ की अघोषित आय उजागर

कोटा। आयकर विभाग कोटा की ओर से शहर के नामी दवा कारोबारी के यहां सर्वे की कार्रवाई गुरुवार शाम को पूरी कर ली है। इसमें एक करोड़ 15 लाख रुपए की अघोषित आय उजागर हुई है।

कोटा प्रभार के प्रधान आयकर आयुक्त एस.एस. गौतम के आदेश पर रेंज दो के अपर आयकर आयुक्त के नेतृत्व में बुधवार दोपहर लाडपुरा के नामी थोक दवा कारोबारी के सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान व्यापारी ने अघोषित आय स्वीकार करते हुए आयकर के लिए अग्रिम तिथि के चेक सौंप दिए हैं। इस कार्रवाई में करीब एक दर्जन अधिकरियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।


दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया तो जमा कराया 7.52 लाख का आयकर

आयकर विभाग के कर वसूली अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने दो चूककर्ता व्यापारियों से 14 लाख 27 हजार रुपए का बकाया आयकर जमा नहीं करवाने पर गिरफ्तारी वारट जारी किया। इस पर पुलिस ने दोनों बकायादारों को गुरुवार को गिरफ्तार कर कर वसूली अधिकारी के समक्ष पेश किया। बकायादार व्यापारियों ने मूल रमक 7लाख 52 हजार 800 रुपए जा कराके चालान पेश किया। एवं बकाया ब्याज राशि के अग्रिम तिथि के चेक पेश सौंप दिए। इसके बाद दोनों व्यापारियों को छोड़ा गया। प्रधान आयकर आयुक्त ने बकाया आयकर के मामलों में बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.