दौसा. जिला बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने सोमवार को 13वें दिन भी कार्यों का बहिष्कार जारी रखा। इससे पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आर्थिक सहायता के लिए एक पेटी बना कर उसमें धन एकत्र किया जा रहा है। इसमें अधिवक्ता, मुंशी व न्यायिक कर्मचारी आदि राशि डाल रहे हैं। राशि जमा होने के बाद उसका बैंक में ड्राफ्ट बना कर जिला कलक्टर के माध्यम से शहीद सैनिकों को भेजी जाएगी।
जिला अभिभाषक अध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि केन्द्रीय बजट में 5 हजार करोड़ रुपए की राशि प्रति वर्ष अधिवक्ता एवं पक्षकारों के कल्याण के लिए आवंटित होनी चाहिए। अधिवक्ता और उसकेे परिवार के आश्रितों का 20 लाख रुपए तक का बीमा कराया जाए। देश-विदेशों के अच्छे अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सकीय सुविधा/मेडीक्लेम प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ अधिवक्ताओं को 5 वर्ष तक कम से कम 10 हजार रुपए प्रति माह स्थायी फण्ड दिया जाना चाहिए।
इस अवसर पर महासचिव अतुलनागर, महेन्द्रकुमार शर्मा, राजेन्द्र जांगिड़, द्वारिकाप्रसाद शर्मा, शिवेन्द्र शर्मा, आशीष शर्मा, नरेश महावर, राजकुमार तिवाड़ी, सतीश पारीक, हनीस अली, मोहम्मद आरिफ, चन्द्रमोहन जोशी, सीताराम दायमा, प्रदीप विजय, गोपाल गुप्ता, गिर्राजप्रसाद गुप्ता, मानसिंह गुर्जर, योगेश जाकड़, धर्मेन्द्र शर्मा, मि_नलाल व सीपी शर्मा समेत कई मौजूद थे।
बांदीकुई. अपर जिला एवं सत्र न्यायधीशों की सीधी भर्ती परीक्षा में अधिवक्ता कोटे की आरक्षित सीटों में गलत रूप से न्यायिक अधिकारियों को शामिल करने की अनुमति देने के विरोध स्वरूप सोमवार को सभी वकीलों ने कार्य स्थगित कर विरोध जताया। इस मौके पर धर्मेन्द्र कुमार, विशालसिंह नरुका, मुकेश शर्मा, किशनलाल, सुमेश विजय, राकेश विजय, महेन्द्र तंवर, मुशी संघ के मोहनलाल सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद थे। (नि.सं.)
कसाना अध्यक्ष निर्वाचित
मानपुर. सिकराय के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में सोमवार को संपन्न हुए बार एसोसिएशन के चुनावों में एडवोकेट सुरेंद्रपाल कसाना अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी बालकृष्ण गौड़ व राजेश कसाना ने बताया कि 44 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। दोपहर को मतगणना में सुरेंद्रपाल कसाना ने प्रतिद्वंदी प्रमोद शर्मा को 22 मतों से हराया। जबकि जलसिंह कसाना को सिर्फ एक वोट ही मिला। उपाध्यक्ष पद पर धर्मसिंह बैरवा, सचिव कालीचरण मीना तथा कोषाध्यक्ष शिवचरण शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।





No comments:
Post a Comment