Breaking News
recent

गुर्जर आंदोलन: सवाईमाधोपुर में लगाई लगाई धारा 144, यहां पर इंटरनेट सेवा बंद

सवाईमाधोपुर। गुर्जर आरक्षण आंदोलन की लपटें अब मलारना स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक से निकलकर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगी है। पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर यहां दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पड़ाव डाले बैठे गुर्जरों की मांगों का हल राज्य सरकार चौथे दिन भी नहीं निकाल सकी।

इसमें देरी के चलते आंदोलन अब और तेज हो रहा है। जिले में अब तक रेलवे ट्रेक जाम था, लेकिन आंदोलनकारियों ने सोमवार शाम करीब चार बजे को खण्डार क्षेत्र में टोंक-शिवपुरी स्टेट हाइवे स्थित कुशालीदर्रा पर जाम लगा दिया और वहीं पर पड़ाव डाल दिया।

इसके अलावा बामनवास इलाके के खेड़ला गांव के निकट गंगापुरसिटी-लालसोट 11बी हाइवे पर भी गुर्जरों ने जाम लगा दिया। सडक़ मार्ग जाम होने से अब बसों एवं निजी वाहनों का संचालन ठप हो गया है। वहीं लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

पूरे जिले में लगाई धारा 144
गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते अब सम्पूर्ण सवाईमाधोपुर जिले में धारा 144 लगा दी गई है। जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट ने ये आदेश जारी किए। अब तक धारा 144 सिर्फ मलारना डूंगर उपखण्ड क्षेत्र में ही लागू थी। इस क्षेत्र में गुर्जर रेलवे ट्रेक जाम कर बैठे हैं।

ट्रेक से पांच किमी की परिधि में इंटरनेट सेवा बंद
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर मकसूदनपुरा अंडरपास जहां पर गुर्जर ट्रैक जाम कर बैठे, वहां से पांच किलोमीटर की परिधि में सोमवार शाम छह बजे से इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई। भरतपुर संभागीय आयुक्त चन्द्रशेखर मूथा की ओर से जारी आदेश के अनुसार इंटरनेट सेवाएं 13 फरवरी शाम छह बजे तक बंद रहेगी। इसमें बताया कि सोशल मीडिया पर आंदोलन से जुड़ी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर प्रसारित किया जा रहा है। इससे कानून व्यवस्था बाधित होने की आशंका है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.