Breaking News
recent

लगातार पांचवे दिन पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की कटौती, डीजल पर 10 पैसे प्रति लीटर कम हुए दाम

नर्इ दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। लगातार पांचवें दिन भी पेट्रोल के दाम में राहत दी गर्इ है। जबकि डीजल के दाम लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद कम हुए हैं। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी केे अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी आेर डीजल की कीमत 10 पैसे प्रति लीटर कम हुर्इ है। जानकारों की मानें तो पिछले कुछ समय से क्रूड आॅयल के दाम कम हो रहे हैं। जिसकी वजह से पेट्रोल आैर डीजल के दाम में राहत दी जा रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद आपको पेट्रोल आैर डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे…

पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम क्रमशः 70.59 आैर 76.22 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। जिसके बाद कोलकाता में पेट्रोल के दाम 72.70 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 73.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल के दाम लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद 10 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। इस कटौती के बाद नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम क्रमशः 65.61, 67.39 आैर 6931 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 68.70 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.