Breaking News
recent

इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ इन जगहों पर करें रोमांस, खर्च होंगे सिर्फ 150 रुपए

नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे है। इस मौके पर कई कपल्स घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी घूमने की जगह लेकर आए हैं, जहां आप कम बजट में घूम सकते हैं और ये सभी जगह बहुत ही रोमांटिक हैं। इसके साथ ही इन जगहों पर आप सिर्फ 5 से 10 हजार रुपए खर्च करके घूम सकते हैं।


आइए हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां जाकर आप वैलेंटाइंस डे मना सकते हैं। यहां आप कम बजट में फुल एन्जॉय कर सकते हैं।


मनाली

मनाली घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। ये जगह कपल्स के लिए बेस्ट है। इसके साथ ही इसके पास इग्लू नाम की एक जगह है, यहां बर्फ से बनी हुई घर जैसी आकृति होती है। ये इग्लू उन जगहों पर होते है जहां बहुत ज्यादा बर्फबारी होती है। यहां पर लोग इग्लू बनाकर उसमें रहते हैं, जो काफ़ी रोमांचक होता है। ऐसा ज़्यादातर आर्कटिक या अंटार्कटिक में देखने को मिलता है क्योंकि वहां पर बहुत ही ज्यादा बर्फबारी होती है औऱ यहां आपको सिर्फ दस हजार रुपए तक खर्च करने होंगे।


लेंसडाउन

लेंसडाउन भी घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। दिल्ली से इसकी दूरी 251 किलोमीटर है। आप 6 से 7 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। इस जगह पर काफी शांति रहती है। जिन लोगों को शांति पसंद है यो उन लोगों के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां 5-8 हजार खर्च कर आप यहां पर वीकेंड आराम से बिता सकते हैं। यहां घूमने वाली जगहों में वॉर मेमोरियल, टिप-इन-टॉप प्वाइंट, भुल्ला तल लेक और कालागढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी प्रमुख हैं।


कसौल

कसौल हिमाचल का एक बहुत ही खूबसूरत कस्बा है। यहां पर आप पार्वती वैली घूम सकते हैं। इस जगह को मिनी इजरायल के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको सिर्फ 150 रुपए में किराए पर होटल मिल सकता है। इसके साथ ही यहं पर घूमने की कई सारी जगह हैं जैसे- तोश घाटी, खीरगंगा आदि।


नैनीताल

नैनीताल को लोग स्वर्ग मानते हैं। कहा जाता है कि पहले के समय में यहां 60 से भी ज्यादा झीलें हुआ करती थीं। यहां घूमने के लिए, सात ताल, भीम ताल, मल्ली ताल जैसी कई जगह हैं। इसके साथ ही यहां पर रेल और हवाई सेवाएं नहीं हैं, लेकिन यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जहां से आपको नैनीलात जाने के लिए बस सेवा मिल जाती है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.