ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- पारिवारिक मुद्दों पर एक राय कायम न होने की स्थिति में चर्चाओं को कुछ दिनों के लिए आराम देना होगा। पैतृक संपत्ति के मामलों में सुधार की कोशिशें रंग लाएगी।
अनुकूलता के लिए- आसमानी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।
अंक 02- मौसम की अनिश्तिंता बुजुर्गों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। साथ न देने वाले सहकर्मी अपनी कार्य कुशलता व व्यवहार देखकर मनमानस बदलने के लिए बाध्य होंगे।
अनुकूलता के लिए- हास्य विनोद से बचकर रहे।
अंक 03- सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं पर से ध्यान हटाकर पुरे उत्साह से काम में जुटना होगा। समस्त कानूनी दांवपेंच अपनाने के बावजुद सफलता मिलना संदिग्ध दिखती है।
अनुकूलता के लिए- 5 प्रकार के फूल शिव मंदिर में चढ़ाएं।
अंक 04- कठिन प्रतिस्पर्धा के माहौल के बावजूद भी अपने कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने से वरिष्ठजन के कोप का शिकार होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।
अंक 05- जीवन की भागदौड़ में जिंदगी के मुल्य को समझते हुए वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें। अतिरिक्त लाभ को बचत योजनाओं में लगाना भविष्य के हितकर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।
अंक 06- भाग्य की प्रबलता समस्त कार्यों को सहज रुप से निपटाने में मददगार साबित होंगे। स्वास्थ्य में आई अचानक खराबी से जरुरी कार्यों का करने से वंचित होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- घी मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
अंक 07- तेजी मंदी के कारोबार को मुख्य व्यवसाय बनाने से बचते हुए अतिरिक्त कार्य के रुप में करें। फालतु के कामों में समय बर्बाद करने से समस्त कार्यों से वंचित होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- तामसिक भोजन का यथासंभव त्याग करें।
अंक 08- बदलते परिवेश में खाने-पिने में बरती गई लापरवाही सेहत को खराब कर सकती है। परिवार के लालन-पालन में आई दिक्कतें पुजन कर्म से भी दूर होती दिखाई नहीं देगी।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़े से मुंग प्रवाहित करें।
अंक 09- कार्यक्षेत्र के लाभ में एक निश्चिंतता आ जाने के कारण दूसरी जगह पर भी अच्छे से ध्यान दे पाएंगे। अपने से अनुभवी कर्मचारियों की अव्हेलना मुसीबतों का कारण बनेगी।
अनुकूलता के लिए- अपमानजनक भाषा के उपयोग से बचकर रहें।





No comments:
Post a Comment