नई दिल्ली। क्रिकेट विश्व कप के लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं और खिताब को अपने नाम दर्ज करने के लिए बीसीसीआई ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों के नाम तय कर लिए गए हैं। चयनकर्ताओं ने 18 संभावित खिलाड़ियों के नाम तय किए हैं और अब इन सबके प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। बीसीसीआई इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले तय किए गए खिलाड़ियों के कार्यभार को प्रबंधित करने के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी से बात कर रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी विश्व कप के लिए 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिए गए हैं।
30 मई से 14 जुलाई तक चलेगा विश्व कप
बता दें, एमएसके प्रसाद ने कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के दौरान विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों के कार्यभार पर नजर रखी जाएगी। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि वे तरोजाता और स्वस्थ रहें। बता दें कि विश्व कप 30 मई से शुरु होकर 14 जुलाई तक चलेगा। प्रसाद ने कहा है कि बीसीसीआई ने 18 संभावित खिलाड़ियों के नाम तय कर दिए हैं और हम विश्व कप टीम में चुनने से पहले उन्हें रोटेट करेंगे।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.





No comments:
Post a Comment