Breaking News
recent

1870 करोड़ के बजट को लेकर निगम से आई ये खबर

जयपुर। शहर में विकास कार्यों के लिए नगर निगम शीघ्र ही साधारण सभा की बैठक बुलाएगा। इसमें 1870 करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। इसकी तारीख 3-4 दिन में घोषित होने की संभावना है।
महापौर विष्णु लाटा ने कहा है कि साधारण सभा निश्चित रूप से होगी। ऐसे में उन अटकलों को विराम माना जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा था कि साधारण सभा की बैठक 14 फरवरी के बाद संभव नहीं होगी। नगर निगम और स्थानीय निकाय के विधि निदेशक की मानें तो नगर पालिका एक्ट में ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसमें यह लिखा हो कि 14 फरवरी के बाद साधारण सभा की बैठक नहीं हो सकती।
छह फरवरी से अस्पताल में हैं महापौर
निगम की साधारण सभा की बैठक 7 फरवरी को होनी थी लेकिन उससे एक दिन पहले महापौर की तबीयत खराब हो गई। इस पर बैठक स्थगित कर दी गई। महापौर अब तक अस्पताल में ही भर्ती हैं। उनका कहना है, अभी बैठने की स्थिति में नहीं हूं, 3-4 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने पर आयुक्त के साथ बैठक कर साधारण सभा की बैठक की तारीख तय की जाएगी। बजट पर चर्चा कर सरकार को भेजा जाएगा।
नगर पालिका एक्ट में 14 फरवरी तक बजट पास करने का प्रावधान है लेकिन ऐसा उल्लेख नहीं है कि इसके बाद बजट पारित ही नहीं किया जाएगा। 28 फरवरी से पहले बैठक हो जाती है तो आयुक्त इसे सरकार को प्रेषित करेंगे।
अशोक सिंह, निदेशक (नगर निगम और स्थानीय निकाय)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.