Breaking News
recent

अंकज्योतिष 19 फरवरी 2019: आज अंक 03 वाले जातक व्यापार संबंधित फैसले सोच-समझकर लें

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- मौसम में परिवर्तन के कारण चल रही सेहत से जुड़ी खराबी सप्ताह के अंत में धीरे-धीरे ठीक होने लगेगी। दिल खोलकर खर्च करने की आदत परेशानी का कारण बनेगी।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

अंक 02- मुकदमेबाजी में निर्णय में देर होने से बढ़ती देनदारियां पुरे समय परेशान कर सकती है। पिता की दी हुई शिक्षा का प्रभाव जीवन के मोड़ पर अब जाकर महसुस होगा।
अनुकूलता के लिए- गुलाबी रंग का एक पुष्प अपने पास में रखें।

अंक 03- वर्तमान समय में दैनिक पूजन कर्म में ही ईश्वर की पूर्ण भक्ति का अहसास होगा व शीघ्र फल प्राप्त होने लगेंगे। व्यापार में किया गया बैतरतीब फैलावड़ा तकलीफ दे सकता है।
अनुकूलता के लिए- धार्मिक पुस्तक दान में दें।

अंक 04- वाणी संयम न रख पाने के कारण इज्जत बचाने में भक्तिभाव वाली छवि भी बेअसर साबित होगी। आज का दिन यांत्रिक कार्य करने वालों के लिए लाभदायी रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल के भोजन में मीठा अवष्य ग्रहण करें।

अंक 05- ऋतु परिवर्तन को देखते हुए खाने-पिने में सावधानी बरतते हुए चपेट में आऩे से बचें। कारोबार की आय बढ़ाने के लिए कामकाज के तौर तरिको में बदलाव लाना होगा।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री का यथासंभव दान करें।

अंक 06- वर्तमान समय में परिस्थितियों को देखते हुए जीवनसाथी को पूर्ण समानता देने का भाव रखना होगा। अपने से वरिष्ठजनों की नसीहत का पालन करना हित में रहेगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमाजी के पैरों में थोड़ा सा सिंदूर लगाएं।

अंक 07- नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्य में मन न लगने की स्थिति में वरिष्ठों से काम के लिए दो दिन का समय लेना हित में रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में शयने-शयने सुधार होने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव का उडद मिश्रित तेल से अभिषेक करें।

अंक 08- परिवार व कामकाज के प्रति भविष्य की चिंताएं दैनिक दिनचर्या अव्यवस्थित कर देगी। आकस्मिक धर्नाजन की स्थिति अंर्तमुखी स्वभाव के कारण अपने हाथों से छुट सकती है।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 09- व्यापार में वर्तमान समय की नजाकत को देखते हुए मिलकर काम करने की भावना को अपनाना होगा। मित्रों के साथ व्यवहारिकता को निभाने में कोई कोताही न बरतें।
अनुकूलता के लिए- विवाद की स्थिति से बचकर रहें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.