हैमिल्टन। भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला T20 सीरीज का रविवार को तीसरा मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सैदरवेट ने सेडन पार्क मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सोफी डेवाइन ने 72 रन बनाए और टीम का स्कोर बढ़ाया। जबकि सलामी जोड़ी की दूसरी खिलाड़ी सूजी बेट्स (24 रन) रेड्डी की गेंद पर आउट हो गईं। वहीं, हाना रो (12) को पूनम यादव ने अपना शिकार बनाया। कप्तान एमी सैदरवेट ( 31), मार्टिन (8) और कास्पेरेक (0) पर वापस लौट गईं।
टीम इंडिया को पहली सफलता 5.3 ओवर में 46 रन के स्कोर पर लगी। जबकि 8.4 ओवर में 69 रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में खेली जा रही तीन T20 मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 2-0 से आगे है।
भारत ने रविवार को खेले जा रहे इस मैच में एक बदलाव किया है। डायालन हेमलता चोटिल हैं। उनकी जगह मिताली राज ने ली है।
टीमें:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेम्मिाह रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पूनिया और मिताली राज।
न्यूजीलैंड: सोफी डेवाइन, सूजी बेट्स, हाना रो, एमी सैदरवेट (कप्तान), केटी मार्टिन, एना पीटरसन, लेह कास्पेरेक, हाले जेनसन, अमेलिया केर, लिया ताहूहू और रोसमेरी मायेर।





No comments:
Post a Comment