Breaking News
recent

इन कर्मचारियों पर सबको गर्व होगा: उदयपुर को बी-2 दर्जा दिलाने के लिए कर रहे हैं जतन

उदयपुर. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर उदयपुर शहर को बी-२ श्रेणी का दर्जा दिलाने के लिए आगामी 17 फरवरी को दूधतलाई क्षेत्र में आमसभा का आयोजन होगा। संघर्ष समिति के संयोजक दिनेश वैष्णव ने बताया कि इसे लेकर प्रदेश वरिष्ठ कर्मचारी नेता व स्टेनोग्राफर्स के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाली, संघर्ष समिति के मुख्य सलाहकार देवीलाल चौधरी के नाम पोस्टर का विमोचन हुआ। इस अवसर पर वन अधीनस्थ के जिलाध्यक्ष मुबारिक हुसैन, मन्त्रालयिक कर्मचारी संघ के महामंत्री कालूलाल खोखावत, सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया, राजकीय मुद्रणालय के चन्द्रप्रकाश चित्तोड़ा, संयुक्त संघर्ष समिति महामंत्री दलपत बातरा एवं उप संयोजक रमेश पुरोहित, महासंघ के कर्मचारी नेता महेन्द्र सिंह सोलंकी, वाहन चालक संघ के महामंत्री विष्णु शर्मा, सहायक कर्मचारी वन विभाग के अध्यक्ष रुप लाल मेघवाल, महिला मंत्री दीपिका गोस्वामी, संयुक्त सचिव मिनाक्षी नागदा, वंदना राजपूत, नेहा रावत, एवं महिला मंत्री मीना उपाध्याय, संगठन मंत्री अर्चना मेनारिया, कोषाध्यक्ष चन्दा आमेटा एवं अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिकों से आगामी महासभा बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई। गौरतलब है कि पूर्व में भी संगठन की ओर से इस तरह के आयोजनों एवं प्रदर्शन के माध्यम से शहर को संबंधित दर्जा दिलाने की मांग की गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.