Breaking News
recent

आज का राशिफल 20 फरवरी 2019: नौकरी के अवसर लेकर आ रहा है आज का दिन, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ राशि: पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन राशि: नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है।

कर्क राशि: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह राशि: वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या राशि: बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला राशि: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि: कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु राशि: धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर राशि: रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराय नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि: नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते है। कारोबार विस्तार के योग है।

मीन राशि: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते है। खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.