Breaking News
recent

ट्रक चालक से लिए 200 रूपए, एसपी को देखा तो लौटाएं

ट्रक चालक से लिए 200 रूपए, एसपी को देखा तो लौटाएं
-अवैध वसूली की फिराक के खड़े पुलिसकर्मी को एसपी ने दबोचा
-हटाई गई जाटौली पुलिस चौकी पर खड़े होकर कर रहे वसूली
-एक निजी व्यक्ति भी शामिल
धौलपुर. परिवहन चौकी पर खड़े होकर अवैध वसूली का मामला उजागर होने के बाद शुक्रवार रात को जिला पुलिस अधीक्षक ने एक पुलिसकर्मी व एक निजी व्यक्ति को बंद पड़ी पुलिस चौकी पर खड़े होकर अवैध वसूली का खेल चलाते दबोचा है। एसपी ने आरोपित पुलिस कर्मी व निजी व्यक्ति को निहालगंज थाना पुलिस के सुर्पुद कर दिया है।
हर ट्रक से लेते थे 200 रूपए
हुआ यूं कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह धौलपुर से दिहौली थाने की गुजर रहे थे। इस दौरान एसपी सिंह ने राजाखेड़ा बाईपास पुल से नीचे हाल में बंद पड़ी जाटौली पुलिस चौकी पर दो जनों को खड़ा देखा, जिन्होंने एक ट्रक चालक को रोक रखा था। एसपी सिंह की गाड़ी को गुजरता देख ट्रक को यहां से रवाना कर दिया। कुछ दूरी पर जाकर एसपी सिंह ने ट्रक चालक को रोका और मामले की जानकारी जुटाई। इस दौरान चालक ने बताया कि पुलिसकर्मी की ओर से 200 रूपए की डिमांड की जा रही थी और पिछले कई दिनों से यह राशि भी ली जा रही है। इसके बाद एसपी सिंह ने बंद पड़ी जाटौली चौकी पर पहुंचे और आरोपित कांस्टेबल व उसके साथ खड़े एक निजी व्यक्ति को पकड़ कर निहाल गंज थाना पुलिस के सुर्पुद कर दिया। आरोपित कांस्टेबल शराब के नशे में धुत्त था। पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल हाल में कोतवाली थाने में तैनात है और उनका नाम सत्येन्द्र चौधरी है। कांस्टेबल मूलत: दिहौली थाने के गांव जगरियापुरा का रहने वाला है। जबकि कांस्टेबल के साथ गिरफ्तार निजी व्यक्ति गांव जिरौली निवासी अमरीश कुमार पुत्र विद्याराम गुर्जर है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के बारे में अन्य जानकारियां जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.