Breaking News
recent

लक्ष्मण ने भारत और इंग्लैंड को बताया विश्व कप 2019 का दावेदार, कहा- सही समय पर फार्म में लौटी टीम इंडिया

कोलकाता। 2019 के क्रिकेट महाकुंभ को लेकर वेरी-वेरी स्पेशल कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का बयान आया है। लक्ष्मण ने भारत और इंग्लैंड को आगामी विश्व कप का प्रबल दावेदार बताता है। टेस्ट मैचों में लंबी पारियों के लिए मशहूर रहे लक्ष्मण ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम सही समय पर फॉर्म में लौट रही है।

भारत और इंग्लैंड प्रबल दावेदार

सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में लक्ष्मण बंगाल की टीम के बल्लेबाजी सलाहकार है। लक्ष्मण ने कहा कि विश्व कप एक लंबा प्रारूप है, इसलिए अगर भारत को खिताब जीतना है, तो प्रत्येक खिलाड़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए भारत और इंग्लैंड प्रबल दावेदार के रूप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

भारतीय टीम के परफार्ममेंस से खुश नजर आए

लक्ष्मण ने भारतीय टीम के हालिया परफार्ममेंस की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से और न्यूजीलैंड को उनके घर में 4-1 से हराया है। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह शानदार है। जिस तरह से वे खेले, उसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगा।

एक या दो खिलाड़ी नहीं, सभी अच्छा खेले

कभी टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी की धुरी रहे लक्ष्मण ने आगे कहा कि जिस तरह से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर न्यूजीलैंड सीरीज में खेला हैं, इसमें केवल एक या दो खिलाड़ियों का नहीं है, बल्कि पूरी पूरी टीम का योगदान है। टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों में अच्छा परफार्म किया है। आपको बता दें कि विकेट पर टिके रहने के लक्ष्मण के टिप्स से बंगाल की टीम पिछली बार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अच्छा खेली थी, लेकिन टीम फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.