Breaking News
recent

दक्षिण भारत के दौरे पर राहुल गांधी, कहा- 2019 में कांग्रेस सत्ता में आई तो आंध्र प्रदेश को देंगे विशेष राज्य का दर्जा

नई दिल्ली: आम चुनाव करीब है और सियासी दल जनता को लुभाने के लिए तमाम तरह के वादे कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की जनता से एक बड़ा वादा किया है। तिरुपति में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आंध्र प्रदेश और देश के हर एक व्यक्ति से कहना चाहता हूं, जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, दुनिया की कोई ताकत आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने से कांग्रेस पार्टी को रोक नहीं सकेगी।

विशेष राज्य के दर्ज पर राजनीति जारी

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर तंज कसा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री कोई सामान्य व्यक्ति नहीं होता है, बल्कि वह करोड़ों लोगों की आवाज होता है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा भारत के प्रधानमंत्री ने नहीं बल्कि एक भारतीय ने किया था। पांच वर्ष पहले पीएम मोदी यहां आए थे और तब एक भाषण में कहा था कि दस वर्षों के लिए आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ।

पीएम शूटिंग करने में व्यस्त

राहुल गांधी यही तक नहीं रुके उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी प्राइम मिनिस्टर नहीं प्राइम टाइम मिनिस्टर हैं। पुलवामा में सीआरपीएफ के हमारे जवान शहीद हुए तब खुद को राष्ट्रवादी कहने वाले प्रधानमंत्री जीम कार्बेड नेशनल पार्क में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। कैमरे के सामने पोज दे रहे थे और हंस रहे थे, उनके लिए शहादत देने वाले जवानों के परिवारों की मदद करने से ज्यादा फिल्म की शूटिंग करवाना, कैमरे के सामने हंसना जरुरी था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.