Breaking News
recent

भारत-आस्‍ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच यहां और इस समय देख सकते हैं आप

बेंगलूरु : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए पहले टी-20 में मेहमान टीम मेजबान पर भारी पड़ी और उसने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 3 विकेट से जीत हासिल की। इस तरह एरोन फिंच की अगुवाई वाली आस्‍ट्रेलिया इस समय दो टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 आगे है। अब अगर टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ कराना है तो उसे दूसरा और अंतिम टी-20 मैच हर सूरत में जीतना होगा। यह भारत के लिए करो या मरो का मैच बन गया है। एक जरा-सी चूक से कंगारु इस सीरीज पर कब्‍जा कर लेंगे। इसलिए विराट कोहली के नेतृत्‍व में टीम इंडिया पूरे दमखम के साथ दूसरे टी-20 में बेंगलूरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्टेडियम में उतरेगी। आइए जानते हैं कि यह मैच कब और कहां खेला जाएगा।

यह है शेड्यूल
- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच बुधवार यानी 27 फरवरी को बेंगलूरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍ट‍ेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा।
- इस मैच को भारतीय समय के मुताबिक शाम 07.00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर जा सकते हैं।
- इस मैच को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप हॉटस्‍टार पर जा सकते हैं।

ये हैं दोनों संभावित टीमें
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, मयंक मारकंडे और ॠषभ पंत।

ऑस्ट्रेलियाई टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्ची शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, जेसन बेहरनडॉर्फ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्‍ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन ल्योन, ग्‍लेन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा पैट कमिंस।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.