ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- संगी साथियों के साथ मौज-मस्ती करते वक्त ध्यान न रखने से चोट लगने की संभावनाएं बनती है। खतरों के काम में बहादूरी दिखाने के प्रयास नुकसानदायी साबित होंगे।
अनुकूलता के लिए- आंवले के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।
अंक 02- व्यसनों को न छोड़ पाने की स्थिति में उसे कम से कम करने के प्रयास करने होंगे। विद्यार्थियों मे भरपुर आत्मविश्वास भविष्य में प्रतियोगी परिक्षाओं में बेहद काम आएगा।
अनुकूलता के लिए- छोटे बच्चों में मिठाई का वितरण करें।
अंक 03- पारिवारिक आयोजनों में अनबन की संभावनाओं को देखते हुए विचारों का आदान प्रदान सोच समझकर करें। बच्चों द्वारा अपनी उपेक्षा पुरे समय परेशानी का कारण बनेगी।
अनुकूलता के लिए- बने हुए भोजन का अपमान करने से बचें।
अंक 04- सामाजिक जीवन में आडंबरों से परे हटकर रचनात्मक कार्यों को अपनाना श्रेष्ठकर होगा। शेयर बाजार में पहले से दिख रही हानि लाभ में परिवर्तित होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- देवस्थान में आटे से बने दीपक लगाएं।
अंक 05- परिवार में निर्णय लेने में संषय की स्थिति होने पर कुछ दिनों के लिए अधुरा छोड़ना ठीक रहेगा। सेहत से जुड़े मामलों में छोटे लक्षण को भी नजरअंदाज न करें।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।
अंक 06- निर्धारित लक्ष्य को समय पर पुरा न कर पाने की स्थिति में अधिकारियों के साथ-साथ सहकर्मियों का भी दबाव बढ़ता जाएगा। निजी संबंधों में एकरुपता बनाएं रखें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल राधाकृष्ण के दर्शन न करें।
अंक 07- रिश्तेदारी में आए अचानक कार्यक्रमों में खर्च की जिम्मेदारी का बोझ परेशानी का कारण बनेगा। जमीनों के कामकाज को हित में लाने के लिए बड़ा पूंजि निवेष करना होगा।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरे चने खिलाएं।
अंक 08- काम के प्रति मन में उत्साह व लगन सफलता दिलवाएगी व नई ऊंर्चाइयों पर ले जाएगी। विचारों से परे हटकर वाहन चलाने पर पुरी तरह ध्यान देना अपने हित में रहेगा।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरु करें।
अंक 09- बाजारों में तेजी का रुख भी बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति को संभालने में नाकाम रहेगा। कार्यस्थल पर अपने द्वारा अपनाई गई व्याकुलता नौकरों से दूर करवा सकती है।
अनुकूलता के लिए- किसी भी समय रामनाम की एक माला जपें।





No comments:
Post a Comment